क्षेत्रीय न्यूज़

स्वर्गवास हुए व्यक्ति के परिवार की मदद के लिए सामने आए स्थानीय युवा नेता मनोज कुमार

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका विधानसभा अंतर्गत जुड़ी पंचायत के रोलाघुटु के टोला खेरनासाई में विगत दिनों राजु सरदार के बुआ का स्वर्गवास हो गया था आज श्राद्धकर्म हेतु सहायता के लिए परिवार के लोग भारतीय जनता पार्टी के तेज तरार युवा नेता मनोज कुमार सरदार से संपर्क किया मनोज सरदार जी ने उनके परिवार के लोगों को घर जाकर कुछ आर्थिक मदद किये जिसमें भाजपा युवा घासीराम सरदार , जदुपति गोप,अचिन गोप,विकास सरदार शामिल हुए। मनोज सरदार ने परिवार वालों से यह वादा किया कि अगर परिवार के लोग कोई भी सरकारी योजनाओं से वंचित है तो परिवार वाले उनसे संपर्क करें उसे पूरा करने के लिए उसके साथ हमेशा तत्पर रहेंगे।