क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति

संपूर्ण निगम क्षेत्र का एक स्वरूप से विकास किया जा रहा है: भाजपा आरआईटी मंडल

नवीन प्रधान (ब्यूरो चीफ सरायकेला)

सरायकेला जिले के भाजपा आरआईटी मंडल ने नगर निगम क्षेत्र में संपूर्ण विकास होने का दावा किया है, निगम में भाजपा की सरकार होने और भाजपा के मेयर होने के नाते क्षेत्र के चौमुखी विकास के बाद भाजपा के मंडल ने कही है।

भाजपा आर आई टी मंडल के अध्यक्ष अमितेश अमर समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया गया कि ,निगम मे भाजपा समर्थित मेयर और डिप्टी मेयर है ,ऐसे में संपूर्ण निगम क्षेत्र का एक स्वरूप से विकास किया जा रहा है। इधर वार्ड 29 में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए मेयर द्वारा विशेष फोकस किए जाने के प्रश्न पर मंडल अध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा है कि मेरे द्वारा सभी वार्डों में समान तरीके से विकास कार्यों का बंटवारा किया गया है, वही विगत दिनों भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत अन्य लोगों द्वारा स्थानीय कचरा ट्रांसफर स्टेशन विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा है कि रिहायशी क्षेत्र में कचड़ा ट्रांसफर किया जाना उचित नहीं है। लिहाजा इसे अन्य स्थान पर ले जाने की बात इनके द्वारा की गई थी, गौरतलब है कि वार्ड 29 में उपचुनाव होना है जिसे लेकर भाजपा द्वारा मेयर का पुरजोर समर्थन किया जा रहा है।

 

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment