क्षेत्रीय न्यूज़

घर में आग लगने से हुआ लगभग 10 लाख का नुकसान: पोटका

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका प्रखण्ड के ग्राम – चेमाई जुड़ी में दुखी राम हँसदा का घर विगत दिन रात को जल कर रख हो गया। आग लगने के  कारण अबतक का पता अब तक नहीं चल पाया है। घर का सारा सामान मसलन  धान, चावल, नगद राशि 40,000 ₹, सोना, कपड़े, राशन दुकान का सामान, मोबाइल, कुल – 10 लाख रुपये का सामान जल गया।

साथ मे उनके पड़ोसी मेघनाथ माझी का घर भी बुरी तरह जल गया। विधायक संजीव सरदार के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि पोलटूमंडल, पंसस लक्षमीहँसदा ,झामुमों पोटका प्रखंडअध्यक्ष, सुधीर सोरेन,सचिव अवित्र सरदार, सोशल मीडिया प्रभारी दशरतभकत ,अध्यक्ष दखिन टुडू, महिला नेत्री सलमा मुर्मू, ग्राम प्रधान सिदो हँसदा ने पीड़िता परिवार दुखीराम हँसदा और उनके परिवार से घर जा कर मिले और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

 

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment