क्षेत्रीय न्यूज़

विधायक ने मृतक उप मुखिया के परिजनों को सौंपा साढ़े तीन लाख रूपया का चेक

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल।चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र के खूंटी के उप मुखिया सनातन बेसरा का विगत दिनों जंगली हाथी के कुचलने से मौत हो गई थी। वहीं वन विभाग की ओर से मिलने वाले मुआवजा के साढ़े तीन लाख रुपये का चेक रविवार को विधायक सविता महतो ने उनके विधवा जोबा मांझी को सौपा। इस दौरान विधायक सविता महतो ने बताया कि इसके पूर्व उनके परिजनों को पचास हजार का सहायता राशि वन विभाग की ओर से दिया गया था। वही कागजी प्रक्रिया पूरा होने के बाद शेष बाकी बचे मुआवजा राशि चेक के माध्यम से परिजनों को दिया गया।मौके पर रेंजर अशोक कुमार, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, ठाकुर दास मांझी, कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, सुखराम टुडू, कुनाराम सोरेन आदि उपस्थित थे।

 

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment