क्षेत्रीय न्यूज़

कपाली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल। कपाली डैम डुबी ताजनगर में आजसू और भाजपा के सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मोहम्मद निज़ाम साहब के नेतृत्व में झामुमो का दामन थामा। पार्टी में आगंतुक सभी नए सदस्य को विधायक सविता महतो ने झामुमो का पट्टा और फुलमाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने सभी नए कार्यकर्ताओं को संगठन हित पर कार्य करने को कहा। इस दौरान विधायक ने कपाली में झामुमो कार्यालय का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्मंत्री के मामा केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू,काबलु महतो, चांडिल जिप सदस्य ओमप्रकाश लायक, झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, अल्पसंख्यक झामुमो जिला अध्यक्ष शेख फरीद, जिला सचिव मोहम्मद नौशाद, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment