क्षेत्रीय न्यूज़

नारी निर्जातन के कट्टर प्रतिद्वंदी, सेवानिवृत्त शिक्षक, वरिष्ठ भू मापक, पुटलूपुंग ग्राम के ग्राम प्रधान का निधन

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका सह राजनगर के पूर्व सभापति, बाल विवाह उन्मूलन के जनक, नारी निर्जातन के कट्टर प्रतिद्वंदी, सेवानिवृत्त शिक्षक, वरिष्ठ भू मापक, पुटलूपुंग ग्राम के ग्राम प्रधान व दक्षिण पोटका ग्राम प्रधान यूनियन के अध्यक्ष, माताजी आश्रम हाता के सक्रिय कार्यकर्ता बुद्धिजीवी नित्यानंद मंडल उम्र ९२ वर्ष का आज तड़के ३ बजे पूर्वाह्न निधन हो गया।

सुबह 10 बजे अन्तिम दर्शन के उपरांत शोभायात्रा निकालकर अन्तिम संस्कार किया गया।वे दक्षिण पोटका उन्नयन समिति के अध्यक्ष रहते हुए कवाली प्रखंड निर्माण हेतु व्यापक संघर्ष किए। उच्च विद्यालय चाकड़ी के निर्माण , पल्लीमंगल उच्च विद्यालय शान्तिपूर कैरासाई का गठन में उनकी अहम भूमिका रही।

उनके अंतिम संस्कार एवं शोभायात्रा में समाज के बुद्धिजीवियों के साथ-साथ अन्य समाज के कोई वरिष्ठ समाजसेवी भाग लिए जिनमें शिक्षक संघ के निखिल मंडल, श्यामल मंडल ,समाज के सोमेन मंडल ,सनत मंडल ,सुबोध चंद्र मंडल, उज्जवल कुमार मंडल, भाजपा नेता मनोज सरदार समाजसेवी सह पूर्व शिक्षक जयहरी सिंह मुंडा ,रंजीत सरदार ,शिवजन सरदार ,अछुआ महाली ,मंगल पान, साहित्यकार सुनील कुमार दे, कृष्णा पदो मंडल, बलराम मंडल, के अलावे गांव एवं आसपास के कोई छात्र एवं समाजसेवी भाग लिए। इनके निधन से समाज एवं क्षेत्र की बहुत बड़ी क्षति हुई जिसकी भरपाई करना मुश्किल है इस दुख की घड़ी में सबों ने उनके परिवार के साथ सदा सर्वदा रहने का संकल्प लिए।

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment