क्षेत्रीय न्यूज़

चांडिल डाकघर में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: शुक्रवार को चांडिल उपडाकघर में आदरडीह बिओ के बिपिएम पार्थो सारथी कुमार का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में उनके द्वारा किए गए कार्य को चांडिल डाकघर के सभी पदाधिकारियों ने याद किया और सराहा। डाक कर्मी मुकेश सुमन ने श्री सारथी को फूल माला पहनाकर विदाई दिया। पार्थो सारथी के कार्यकाल में उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य को सभी वक्ताओं ने बारी बारी से याद करते हुए बताया। इस अवसर पर चांडिल उपडाकघर के पोस्ट मास्टर धर्मेन्द्र राय, डाक कर्मी मुकेश सुमन, नीरज सिंह राणा, विजय टुडु, वसीम खान, निताई चंद कुमार, मृत्युंजय महतो के अलावा सभी बिओ के पोस्ट मास्टर उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment