Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

कूड़मी/ कुरमी को अनुसूचित जनजाति के सूची में शामिल के मांग को लेकर विधायक सविता महतो ने सदन में किया धरना प्रदर्शन

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: कूड़मी/ कुरमी को अनुसूचित जनजाति के सूची में शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार को टुंडी कें विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के नेतृत्व में दलीय बंधन से उपर उठकर जाति बंधन काे मजबूत बनाते हुए विधानसभा मुख्य गेट के सामने कुड़मी विधायकाें ने धरना दिया। धरना पर ईचागढ़ के विधायक सविता महताे, जेपी पटेल, ममता देवी, मथुराे महताे, लंबाेदर महताे बैठे थे। जबकि उनके समर्थन में वहां अन्य कई दलाें के विधायक पहुंचे, जिन्हाेंने अपना नैतिक समर्थन दिया। ईचागढ़ के विधायकाें ने कुड़मी-कुरमी काे अनुसूचित जन जाति में शामिल करने की मांग काे लेकर अपने हाथाें में तख्ती लिये हुए थे। साथ ही विधायकों ने इस मामले काे सदन में उठाने की बात भी कही।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment