क्षेत्रीय न्यूज़

स्थानीय विधायक के मदद से अस्पताल का बिल करवाया गया माफ: पोटका

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतला पोडा पंचायत के सोनागाड़ा ग्राम निवासी मैथिसन भूमिज जी का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) चल रहा था। टीएमएच में इलाज के दौरान उनका मृत्यु हो गया। इलाज के दौरान का कुल बिल-45,639रुपया हो गया था। उनका परिजन द्वारा 7000 रू दे पाए थे, परिजनों का आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बकाया राशि 38,639 देने में असमर्थ था इसलिए परिजनों को शव नहीं मिल पा रहा था, इसकी सूचना झामुमो पंचायत सचिव लखींद्रर सरदार एवं समाजसेवी लाल सरदार के द्वारा पोटका विधानसभा विधायक संजीव सरदार को दिया गया, विधायक संजीव सरदार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से बात करके बकाया बिल 38,639रू माफ कराया एवं परिजनों को शव सौंपा गया । वही मृतक परिजन के लोग विधायक संजीव सरदार  को धन्यवाद दिए।

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment