क्षेत्रीय न्यूज़

नियंत्रित हाईवा होटल में घुसा,कोई हताहत नहीं

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: चौका थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एन.एच.33 सड़क पर राँची की और से टाटा की और जा रही हाईवा संख्या जे.एच.05सी.एच.5731दिरलौंग गाँव के विभिषण लायेक के होटल में जा घुसा व अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना शनिवार दोपहर की बताया जा रहा है।हाईवा पलटने से चालक व खलासी को चटें लगी।गनीमत रहा उस वक्त दोपहर होने के कारण होटल के अन्दर कोई नहीं था।जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।हालांकि होटल के अन्दर हाईवा पलटने से होटल में बंधा पच्चीस किलो का खस्सी दबकर मर गया।घटना की सूचना पर चौका पुलिस पहुंचे।तथा हाईवा को कब्जे में लिया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment