खूटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के लोवाडीह-गोवा रोड पर पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि सब जोनल कमांडर लाका पाहन अपने सदस्यों के साथ भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पीएलएफआई का जोनल कमांडर लाका पाहन अपने दस्ते के साथ लेवी वसूलने के लिए बुरजू आया हुआ इस गुप्त सूचना पर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुरजु इलाके की घेराबंदी की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से मिली जानकारियों के आधार पर इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के दस्ते के बीच मुठभेड़
March 22, 2021 12:21 pm
1 Min Read










Add Comment