क्षेत्रीय न्यूज़

होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक: पोटका

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका प्रखंड अंतर्गत कव्वाली थाना में आज होली के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण आयोजन की गई, जिसके तहत सभी समुदायों के लोग उपस्थित रहे इस दौरान पारंपरिक तरीके से और शांति पूर्वक ढंग से होली मनाने का निर्णय लिया गया। कोवाली थाना प्रभारी शत्रुघ्न पासवान ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी तक टला नहीं है। कोरोना जैसे खतरनाक बीमारी से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है इसलिए टोली बनाकर होली खेलने एवं डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। बैठक के दौरान सभी ने शांतिपूर्वक ढंग से रंगों का त्योहार होली मनाने का निर्णय लिया बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो,  मुखिया सुनील मुंडा, जिकरूल होदा, सामल मंडल आदि उपस्थित रहे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment