क्षेत्रीय न्यूज़ दुर्घटना

तेज रफ्तार का कहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की गई जान

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल: बुधवार को चांडिल एनएच 32 दो नंबर रेलवे फाटक के समीप चांडिल लेंगडीह निवासी बाइक सवार करिब 34 वर्षीय निरंजन चौधरी जेएच 05 बीभी 9634 को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार निरंजन चौधरी की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर चांडिल थाना के पुलिस पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार किसी काम से जमशेदपुर जा रहे थे उसी दौरान उसकी चांडिल दो नंबर रेलवे फाटक के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment