क्षेत्रीय न्यूज़ धर्म

विभिन्न गांव में आयोजित हरि कीर्तन में शामिल हुए विधायक

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में आयोजित हरि नाम संकीर्तन में ईचागढ़ के विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक चांडिल प्रखंड के घोडानेगी, नीमडीह प्रखंड के चालियामा, आदारडीह, हुंडरू पाथरडीह, रामनगर , ईचागढ़ प्रखंड के टीकर, चोगा आदरडीह व कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह एवं हेसलोंग में चल रहे हरी कीर्तन में शामिल हुए। इस दौरान विधायक सविता महतो ने हरी मंडप पर माथा टेक क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की उन्होंने कहा हरिनाम संकीर्तन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण होती है जिससे लोगो मे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, हरिदास महतो, जदुपति महतो, इंद्रोजीत महतो, अरुण महतो, कित्तीवास महतो, नवकिशोर हांसदा व ग्रामीण जनता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment