क्षेत्रीय न्यूज़

कपाली ईस्लाम नगर में अल्फाबेट पब्लिक स्कूल का हुआ उद्घाटन

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र के कपाली इस्लाम नगर रोड न. चौदह पर सोमवार को अल्फाबेट पब्लिक स्कूल का उद्घाटन हुआ।उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अरका जैन यूनिवर्सिटी के कुलपति सय्यद सिब्ते रजी उपस्थित थे। उन्होंने विधिवत फीता काटकर अल्फाबेट पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया।मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुये कहा बच्चों को अच्छी तालिम के लिये अभिभावक को आगे आना होगा। जिस तरह अब प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। उस आधार पर बच्चों को अच्छी शिक्षा भी मिलना चाहिए।और ऐसे अच्छी तालिम दिलाने में अभिभावक का अहम भूमिका होती है।मौके पर शानुर रहमान,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शेख फरीद प्राचार्य मोहम्मद शमशेर अली अब्दुल करीम नरसिम आरजू अफशान परबीन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment