अपराध क्षेत्रीय न्यूज़

खड़ी ट्रक में मिली लाश,गला घोंटकर हत्या कर दी गई

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: रामगढ़ जिला स्थित मांडू के रहने वाले ट्रक चालक की गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामगढ़ जिला मांडू गांव निवासी 29 वर्षिय राजा सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार की सुबह सरायकेला- खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के बडामटांड़ दिरलौंग के मा तारणी होटल के पास ट्रक से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि ट्रक के केबिन में शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रकाश यादव घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक ट्रक चालक का गमछा से गला घोंटा हुआ था।

मृतक के शरीर पर कई जगह पर जख्म के निशान है। ट्रक के मालिक ने बताया कि सात अप्रैल को ट्रक चालक के अंतिम बार दूरभाष पर बात हुई थी। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। ट्रक में सीमेंट लदा हुआ था तथा सात अप्रैल को पतरातू से जमशेदपुर के मानगो जा रहा था। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्यारा जल्द गिरफ्त में होगी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment