क्षेत्रीय न्यूज़ धर्म संस्कृति

नीमडीह में सरहुल उत्सव मनाया

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल।नीमडीह प्रखंड के लायाडीह में गुरुवार को आदिवासी सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा पारंपरिक सरहुल उत्सव कोविड 19 का अनुपालन करते हुये धुमधाम से मनाया गया। लाया(पुजारी)रामपद सिंह ने सरना स्थल में ईष्ट देवताओं के नाम मुर्गा को बलि दिया।व हड़िया चढ़ाया।आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर ईष्ट देवता से कुशल मंगल की कामना की।एवं लोगों के बीच खिचड़ी भी वितरण किया गया।
मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी भुमिज मुण्डा कल्याण समिति झारखंड प्रदेश के सहसचिव जयराम सिंह सरदार ने कहा सरहुल पर्व आदिवासियों का प्रमुख उत्सव है।मौके पर प्रशांत महतो, मुखिया विणापानी माझी बानेश्वर सिंह दुलाल सिंह डमन सिंह समाजसेवी हरेकृष्ण सरदार दिगम्बर सिंह रविन्द्र सरदार जनमेंजय सिंह अरुण सिंह भोजोहरी सिंह,निरंजन सिंह दिनबंधु सिंह गुलाबी सरदार पिंकी सिंह सुभद्रा महतो वासुदेव सिंह शयामापद सिंह अनिल सिंह जयनाथ सिंह नकुल सिंह भरत सिंह दुवराज सिंह चन्द्रशेखर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment