देश शिक्षा संस्कृति

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद-आईसीसीआर ने संस्कृत अध्ययन के लिए लिटिल गुरु एप शुरू करने के लिए गैमअप स्पोर्ट सर्विस टैक्नीकल के साथ करार

न्यूज़ डेस्क दिल्ली
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद-आईसीसीआर ने संस्कृत अध्ययन के लिए लिटिल गुरु एप शुरू करने के लिए गैमअप स्पोर्ट सर्विस टैक्नीकल के साथ करार किया है। लिटिल गुरु संस्कृत अध्यनन को सरल, रोचक और मनोरंजक बनाएगा। यह एप खेल और प्रतियोगिता आधारित आसान तरीके से संस्कृत सीखने के इच्छुक और संस्कृत सीख रहे लोगों को सहायता प्रदान करेगा।
पिछले पांच वर्षों के दौरान आईसीसीआर को संस्कृत में रुचि रखने वाले विदेशी नागरिकों के साथ-साथ विदेशों में रह रहे भारतीय लोगों से बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। बौद्ध, जैन और कई अन्य धार्मिक पुस्तकें संस्कृत भाषा में हैं और संस्कृत के अध्ययन के लिए ऐसे देशों की ओर से मांग रही है। ये लिटिल गुरु एप संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment