क्षेत्रीय न्यूज़ स्‍वास्‍थ्‍य

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों को ऑनलाइन निःशुल्क चिकित्सीय सलाह देने की तैयारी

रांची जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों को ऑनलाइन निःशुल्क चिकित्सीय सलाह देने की तैयारी जिला प्रशासन कर रही है। इस सिलसिले में उपायुक्त के निर्देश पर डॉकटॉप एप्प तैयार किया गया है। इस एप्प से सरकारी और निजी चिकित्सकों को जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में बीस चिकित्सकों के पैनल के साथ इस एप्प को एक सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग सुबह दस से शाम पांच बजे तक इस एप्प के माध्यम से चिकित्सकों से अपनी बीमारी को लेकर ऑनलाइन सलाह ले सकते हैं।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment