राज्य स्‍वास्‍थ्‍य

झारखंड समेत देश के सभी राज्यों में कल से टीका उत्सव शुरू

न्यूज़ डेस्क झारखंड
झारखंड समेत देश के सभी राज्यों में कल से टीका उत्सव शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार के निर्देश पर चौदह अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी कार्यस्थलों पर पैतालीस वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए कार्यस्थल पर कम से कम एक सौ कर्मियों का होना अनिवार्य है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने सभी कर्मियों के लिए टीका लगाना अनिवार्य कर दिया है। इधर, झारखंड में टीका उत्सव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला ने सभी सिविल सर्जन को टीकाकरण सत्र के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment