जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)
चांडिल: सोमवार को ईचागढ़ के विधायक श्रीमती सविता महतो ने चांडिल हाई स्कूल के समीप साढ़े चार लाख से अधिक की लागत से बनी पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से यहां रहने वाले लोगों को बरसात के समय होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, पप्पू वर्मा, राहुल वर्मा, जयंत महतो, कांचन प्रमाणिक सहित कई लोगों उपस्थित थे।











Add Comment