32.9 C
New Delhi
April 19, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़

विधायक सविता महतो से नाराज झामुमो कार्यकर्ताओं ने आजसू की सदस्यता ली

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विभिन्न दलों और संगठनों के कार्यकर्ताओं का झुकाव आजसू की ओर बढ़ रही हैं। आए दिन सैकड़ों की संख्या में झामुमो समेत अन्य दलों को छोड़ आजसू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इससे वर्तमान राज्य सरकार और ईचागढ़ विधायक की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। सत्ताधारी दल और उसी दल के विधायक रहने के बावजूद कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ दूसरे दलों में जाना, इस बात का संकेत है कि झामुमो संगठन ईचागढ़ में कमजोर होने लगी हैं।

बताया जाता है कि झामुमो के कार्यकर्ता अपने विधायक सविता महतो से काफी नाराज चल रहे हैं, जिसका खामियाजा झामुमो संगठन को भुगतना पड़ रहा है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि विधायक बनने के बाद सविता महतो क्षेत्र में सक्रिय नहीं है और जनता की उपेक्षा हो रही हैं। वहीं, जनता मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं। दूसरी ओर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव तथा पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो काफी सक्रिय हैं। हर तरह के कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं और जनता को निजी स्तर से मदद कर रहे हैं। जिसका लाभ आजसू संगठन को मिल रही हैं।

मंगलवार को कुकडू प्रखंड के चानो गांव में ग्रामप्रधान हराधन सिंह मुंडा, तेज सिंह मुंडा, परमेश्वर सिंह मुंडा, छुटु सिंह मुंडा आदि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता त्याग कर आजसू में सदस्यता ली। यहां आजसू में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि झामुमो विधायक सविता महतो को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है, उन्हें केवल चुनाव जीतना था, वह चुनाव जीतने के बाद से सक्रिय नहीं है। इसके कारण जनता उपेक्षित है, मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं। यहां आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आदर पूर्वक स्वागत किया और पार्टी के विचारधारा पर अमल करने की अपील की। इस दौरान हरेलाल महतो ने कहा कि पानी सर से ऊपर चढ़ चुकी है इसलिए कार्यकर्ताओं के लिए राज्य सरकार को बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के गलत नीतियों और तुष्टिकरण की राजनीति से ईचागढ़ की जनता त्रस्त है, इसलिए अब राज्य सरकार के गतल नीतियों का विरोध करने के लिए जनता आजसू को मजबूत बनाने में जुट गई हैं। इस दौरान हरेलाल महतो ने ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की और यथासंभव समस्याओं के निराकरण करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मंगल सिंह मुंडा, शम्भू सिंह मुंडा, देवेन सिंह मुंडा, उमेश सिंह मुंडा, दुखु सिंह मुंडा, दिनेश सिंह मुंडा, दिवाकर सिंह मुंडा, अक्षय सिंह मुंडा, उमेश सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।

Related posts

संयुक्त ग्रामसभा मंच का हुआ बैठक,लैंड पुल के खिलाफ विरोध

आजाद ख़बर

भारत सेवाश्रम संघ में 20 सागवान वृक्षों के काटने के मामले पर प्रशिक्षु डीएफओ आलोक वर्मा द्वारा जांच की गई

आजाद ख़बर

जिला पार्षद ने किया गरीब परिवार की मदद

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक