क्षेत्रीय न्यूज़

विधायक सविता महतो ने टीएमएच में कराया 1 लाख 19 हजार का बिल माफ

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल: ईचागढ़ प्रखंड के टीकर निवासी इंद्र गोप 36 वर्षीय का विगत दिनों पेट की समस्या होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएस पर भर्ती कराया था। वही इलाज के क्रम में उनका देहांत हो गया। वही उनके ईलाज के दौरान अस्पताल में बकाया बिल 1 लाख 19 हजार रुपये हो गया। वहीं इस घटना की जानकारी उनके पिता हाराधन गोप ने विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर 1 लाख 19 हजार का बिल माफ कराते हुए शव उनके परिजनों को सौंपा। वही परिजनों ने विधायक के प्रति आभार जताया। उक्त बात की जानकारी विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो ने दिया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment