अपराध क्षेत्रीय न्यूज़

शुक्रवार देर रात युवक हुआ गिरफ्तार, हत्यारोपी के निशानदेही पर पत्थर हुआ जब्त

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

मझगाँव: मझगाँव थाना क्षेत्र के गुड़गाँव टोला ढीपासाई में पीड़ित के पिता संतोष कुमार भुईयां की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सुभाष भुईयां पर यह हमला तब हुआ, जब वह अपने नया घर सेड़ांगी साई जो लगभग एक हजार फीट दूर स्थित है । घटना की जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब 7.30 बजे खाना खाकर मृत्तक सुभाष भुईयां पुराना घर से नया घर निकले थे । लेकिन देर रात जब नया घर नहीं पहूँचे तो पिता संतोष भुईयां उन्हें खोजने निकल पड़े खोजने के दौरान ढीपासाई व सेढांगी साई के बीच खेत पर अपने पुत्र की लाश देख सदमे में पहूँचे ।जब होश आया तो जिला परिष सदस्य राजेश पिगुँवा को सूचना दिया था।

जिला परिषद सदस्य राजेश पिगुँवा के द्वारा शनिवार सुबह मझगाँव थाना को सूचना दिया गया था । जिला परिषद सदस्य के सूचना पर एसआई प्रशान्त गौरव,हरिपद टुडु,नरेन्द्र पांडे,एएसआई विजय द्विवेदी,नरेश शाह पूलिश्र दल बल के साथ घटना स्थल पहूँचे व लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया । इस हत्या का मझगाँव पुलिस ने खुलासा कर दिया । थाना प्रभारी विकास दुबे के दिशा निर्देश पर एसआई हरिपद टुडु ने हत्यारा विकास उर्फ मोटु भुईंया को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया एंव हत्यारा के निशान देही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पत्थर को जब्त कर लिया ।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment