क्षेत्रीय न्यूज़ स्‍वास्‍थ्‍य

गुजरात में इलाजरत मरीज विधायक के प्रयास से पहुंचा चांडिल

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल: चांडिल प्रखंड क्षेत्र के हमसादा गांव के 26 वर्षीय सामू बेसरा गुजरात के बड़ोदरा में पोरबंदर में काम करता था। समू बेसरा पिछले 3 वर्ष से वहीं मजदूरी करता था। पिछले दो माह से युवक गंभीर बीमारी होने के कारण गुजरात के ही अस्पताल में युवक इलाजरत था। इसकी जानकारी मिलने पर ईंचागढ़ के झामुमो विधायक सविता महतो ने अपने निजी स्तर से ₹45000 रुपए खर्च कर युवक को एंबुलेंस से घर पहुंचाया। विधायक ने मरीज के घर जाकर हालचाल जाना और आगे भी मदद करने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा जरूरत पड़ी तो जमशेदपुर के एमजीएम या रांची के रिम्स में सामू बेसरा को इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य कबलु महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, चांडिल जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायक, बुद्धेश्वर मार्डी, राहुल वर्मा महताब आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।

About the author

ज़मीर आज़ाद

Add Comment

Click here to post a comment