अपराध क्षेत्रीय न्यूज़

चौका पुलिस एवं सीआरपीएफ ने 52 किग्रा डोडा के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

चाण्डिल। चौका थाना क्षेत्र के एन.एच.33सड़क पर नुतनडीह से शनिवार सुबह को चौका पुलिस एवं सीआरपीएफ ने 52 किग्रा डोडा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया।पुलिस ने वाईक को जप्त कर लिया।थाना प्रभारी धर्म राज कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि पकड़े गये युवक का नाम चैतन लोहार व विरेन्द्र मछुवा है जो राँका गाँव के रहने वाले है।थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक गाँव के लोगों से डोडा खरीदते थे और एन.एच.33 के लाईन होटल में पंजाब और हरियाणा के ट्रक चालको को पाँच सौ रूपया प्रति किग्रा दर से बेचते थे।

About the author

ज़मीर आज़ाद

Add Comment

Click here to post a comment