क्षेत्रीय न्यूज़

विधायक सविता महतो ने किया तीन पीसीसी सड़क का उद्घाटन

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल। जिला परिषद के द्वारा 15 वां वित्त आयोग अंतर्गत से निर्मित तीन पीसीसी सड़क का उद्घाटन मंगलवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक ने ईचागढ़ प्रखंड के चिमटिया में 565 फीट, सालुकडीह तथा तिरुलडीह में 300 फीट पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। विधायक ने बताया कि तीनों पीसीसी का निर्माण 15 लाख 43 हजार चार सौ रुपए की लागत से किया गया। विधायक ने बताया तीनों पीसीसी का निर्माण होने से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में यातायात पर सोलियस होगी। मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी देवी, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मुखिया पंचानन पातर, पंसस विजय महतो, डॉ भूषण मुर्मू, आदि उपस्थित थे।

About the author

ज़मीर आज़ाद

Add Comment

Click here to post a comment