28.1 C
New Delhi
March 29, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति शिक्षा

विमलेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में आजसू छात्र संघ नीमडीह प्रखंड कमेटी का हुआ गठन

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल। आजसू पार्टी के केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर सोमवार को नीमडीह प्रखंड कमिटी गठित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान विश्वविद्यालय महासचिव विमलेश कुमार मंडल ने किया।। बैठक मे जानकारी देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय महासचिव विमलेश कुमार मंडल ने बताया कि सभी प्रखंड कमेटी गठित करने के बाद जिला कमिटी गठित करने को लेकर तैयारी चल रही है। जिला कमेटी गठित कर जल्द ही प्रदेश कमेटी को इसकी सूची भेजी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप आजसू छात्र संघ के कोल्हान के वरीय उपाध्यक्ष दुबराज महतो, मंगल चंद महतो, हराधन गोप सहित आजसू छात्र संघ के कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

कच्चे रास्ते,जगह-जगह पानी व ग्रेड वन के निकले पत्थरों पर चलना नहीं आसान: झारखंड

आजाद ख़बर

सबर परिवार का आंकड़ा ज्यादा दिखा कर वर्षों से किया जा रहा था अनाज घोटाला

दिव्यांग के लिए ट्राई साइकिल बाल विकास परियोजना कार्यालय से व्यवस्था कराई गई

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक