क्षेत्रीय न्यूज़

मुखिया भास्कर उरांव के परिजनों से मिली विधायक सविता महतो

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल। विधायक सविता महतो ने रविवार को ईंचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड़ में दिवंगत आंदोलनकारी नेता सह मुखिया भास्कर उरांव व पूड़ीहेंसा में आंदोलनकारी नेता नाथूराम कुढ़मी के शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने कहा दोनों आंदोलनकारी नेताओं का असामयिक मृत्यु हो जाने से अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक ने कहा कि दोनों नेता पार्टी के साथ सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। वही उनके निधन से कार्यकर्ता में काफी आहत और मायूसी हैं। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, निताई उरांव, मुखिया पंचानन पातर, गुप्तेश्वर महतो, गणपति कोईबर्त, अधर महतो, पशुपति बागची सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment