क्षेत्रीय न्यूज़

12 सितंबर को सेवा सर्वोपरि समिति ने चौका हाई स्कूल में लगाएगा रक्तदान शिविर

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल) 

चांडिल। सेवा सर्वोपरि समिति द्वारा आगामी 12 सितंबर को चौका हाई स्कूल में सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर आयोजित हेतु समिति के संरक्षक सनातन गोराई की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। जिसमें शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए एक कमिटी बनाई गई। सनातन गोराई ने बताया कि रक्तदान शिविर रांची रिम्स ब्लड बैंक के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर पर मोहिनी मोहन महतो, राहुल महतो, अरूप महतो, दीपांकर सिंह, धनंजय महतो सहित समिति के कई लोग उपस्थित थे।