फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)
चाण्डिल। राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव अर्जुन यादव द्वारा ईचागढ़ के विधायक पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है,उक्त बातें मंगलवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा कि जनता दल के प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव द्वारा के ईचागढ़ विधायक पर लगाया गया आरोप व्युरोक्रेस के आगे नतमस्तक है ,यह बाते निराधार व बेबुनियाद है।
प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो ने कहा अर्जुन यादव को पता होना चाहिए कि झारखंड सरकार ही नहीं बल्कि ईचागढ़ के विधायक सविता महतो द्वारा ईचागढ़ के जनता की हितों पर कार्यरत है।एवं वर्तमान विधायक सविता महतो द्वारा विस्तपित के हितों को ध्यान रखते हुये ईचागढ़ के चारों प्रखंड व पुनर्वास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर जनता की विकास कार्य में जल्द से तेजी लाने को संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को दिशा निर्देश दी जा रही है।एवं विकास की गति में तेजी से काम हो रहा है।अर्जुन यादव को झामुमो द्वारा नसीहत दी जा रही है कि पार्टी हित व गठबंधन में रहकर इस तरह का अनर्गल बयान बाजी नही करें। एवं गठबंधन का पालन करते हुये जनता हित में कार्य करें।मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो प्रसुन महतो आदि मौजूद थे।











Add Comment