Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
अपराध क्षेत्रीय न्यूज़

हेंसालोंग के जंगल में विवाहिता महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नीमडीह थाना में मामला दर्ज

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल। अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र के हेसालोंग में समाज को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के लिखित शिकायत के अनुसार पीड़िता के साथ विगत 16 नवंबर को आसपास गांव के तीन चार लड़कों के द्वारा जंगल में ही उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया एवं प्राय मृत अवस्था में छोड़कर भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने इलाज हेतु जमशेदपुर ले गया जहां पीड़िता की स्थिति ठीक होने पर रविवार को नीमडीह थाना में शिकायत दर्ज कराया गया। आरोपियों के खिलाफ नीमडीह थाना में कांड संख्या 68/21 दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। चांडिल से जगन्नाथ चटर्जी की रिपोर्ट।