28.1 C
New Delhi
July 1, 2025
राज्यसंस्कृति

हिमाचल कला महोत्सव आज से 9 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित

राज्य ब्यूरो (हिमाचल)

राज्य सरकार द्वारा स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव आज से 9 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे। ये आयोजन प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्वर्णिम हिमाचल समारोह का एक हिस्सा है। इस महोत्सव में चंबा रूमाल, हिमाचली हस्तशिल्प, काष्ठ शिल्प, धातु शिल्प, कांगड़ा चित्रकला सहित किन्नौर और कुल्लू शॉल के प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के लोकनृत्य और लोक संगीत का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में आधिकारिक बैठकों में भी भाग लेंगे।

Related posts

झारखंड समेत देश के सभी राज्यों में कल से टीका उत्सव शुरू

बिहार में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिये झारखंड से सटे इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान

आजाद ख़बर

महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन के विस्तार की घोषणा की

Azad Khabar

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक