Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

विवाहित प्रेमिका के सर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी संग हुई फरार

तनबीर आलम  (संवादाता मझगांव): प्रेमी के साथ फरार हुई शादीशुदा महिला को पुलिस ने बॉयफ्रेंड संग बरामत कर लिया है। इन्हें मझगांव थाना अन्तर्गत खैरपाल गांव से पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में बरामद कर लिया।
गांव में एक-दूसरे के करीब थे प्रेमी युगल खैरपाल की रहने वाली लड़की की शादी किरीबुरु में 23 जुलाई 2021 में हुई है। युवती का मायके के पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी। वह अपने पहले प्यार को न भुला सकी। दोनों एक ही गांव में रहते थे और यहीं उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। शादी के बाद भी युवती लड़के के साथ फोन पर बात करती थी।
पिता ने लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला  दर्ज करवाया था। थाना प्रभारी विकास दुबे ने जानकारी दिया कि
युवती पति संग रिश्ते की शादी में शामिल होने  मायके आई हुई थी। जहां 15 मार्च 2022 को पति किरीबुरु वापस हुआ वहीं  17 मार्च 2022 को अहले सुबह करीब चार बजे मायके से शादी शुदा महिला फरार हो गई। पिता ने 17 मार्च को थाना में बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें पिता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने शादी शुदा महिला व उनके प्रेमी को अनुसंधान के क्रम में बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment