31.1 C
New Delhi
April 28, 2024
अपराध क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

तुपुदाना की महिला दारोगा संध्या टोपनो की हत्या

ज़मीर आज़ाद

तुपुदाना की महिला दारोगा संध्या टोपनो की हत्या मामले में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपितों को सजा दिलीई जायेगी। उन्होंने बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

आपको बदा दें कि राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू में कल सुबह करीब तीन बजे पशु तस्करों ने महिला दारोगा संध्या टोपनो को पिकअप वैन से रौंद दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। वर्ष 2018 बैच की अधिकारी टोपनो तुपुदाना में नियुक्त थीं। इधर भाजपा के राष्ट्रीर उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट संदेश जारी कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

“झारखंड की एक और बेटी हिम्मतवाले अपराधियों की शिकार हो गई। यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि राज्य में अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। रूपा तिर्की मामले की तरह संध्या टोपनो जी की हत्या भी कहीं रहस्य बन कर न रह जाए?” – रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा।

Related posts

खुंटी के धनंजय कुम्हर के खलिहान में रखे पुआल में आग लगने से पुआल जलकर हुआ राख

आजाद ख़बर

भारत सेवाश्रम संघ में 20 सागवान वृक्षों के काटने के मामले पर प्रशिक्षु डीएफओ आलोक वर्मा द्वारा जांच की गई

आजाद ख़बर

आसनबनी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक