32.1 C
New Delhi
July 1, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़दुर्घटना

चांडिल डैम पुल में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार युवक घायल

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) चांडिल थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी पर बने डैम पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे गांगुडीह कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक राकेश मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की सुबह 10 बजे की है। स्थानीय लोगों ने घायल राकेश मुर्मू को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। घायल युवक का सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक राकेश मुर्मू स्नान करने के लिए स्वर्णरेखा नदी जा रहा था।

Related posts

चांडिल डैम स्थित शीश महल में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर में सांसद संजय सेठ ने कार्यक्रताओ को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

आजाद ख़बर

सरकार को पेयजल की कमी पर ध्यान देना चाहिए: प्रतिमा रानी मंडल

सामाजिक विसंगति,आंतरिक कुरीतियाँ व बुराई हटाने को लेकर मुण्डा व दियुरियों की बैठक

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक