अपराध राज्य

गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में 10 लाख की लूटगोपालगंज

गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में 10 लाख की लूटगोपालगंज
गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में 10 लाख की लूटगोपालगंज

बिहार: बुधवार की दोपहर गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में धर्मपरसा बाजार में एक बड़ी लूट की वारदात हुई। चार बाइकों पर सवार सात हथियारबंद बदमाशों ने राजू सोनी की ज्वेलरी दुकान पर धावा बोला और लगभग 10 लाख रुपये के गहने लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने बताया, “सात बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान में लूट की और भागते समय फायरिंग की। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, जिससे हमें कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।”पुलिस ने पूरे इलाके में छानबीन तेज कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। इस घटना से बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारी और लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment