अपराध राज्य

गढ़वा पुलिस ने लूटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़!

बड़ी खबर: गढ़वा पुलिस ने लूटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़!
बड़ी खबर: गढ़वा पुलिस ने लूटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़!

गढ़वा, 20 दिसंबर:
झारखंड की गढ़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर लुटेरों को दबोच लिया है। इन अपराधियों ने नगरउंटारी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान के मालिक के साथ न केवल लूटपाट की थी, बल्कि विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर फरार हो गए थे।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने इन लुटेरों के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। एसपी अमन कुमार ने कहा कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और गढ़वा पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराध पर लगाम लगेगी। फिलहाल पुलिस इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और पिछली वारदातों का पता लगाया जा सके।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment