Home » Blog » घोड़े पर लदी शराब की तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार: बेतिया में 28 लीटर विदेशी शराब जब्त
अपराध राज्य

घोड़े पर लदी शराब की तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार: बेतिया में 28 लीटर विदेशी शराब जब्त

पुलिस से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया, नौतन थाने ने रंगलाल यादव को घोड़े समेत पकड़ा; पश्चिम चंपारण में तस्करों के नए हथकंडे।
पुलिस से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया, नौतन थाने ने रंगलाल यादव को घोड़े समेत पकड़ा; पश्चिम चंपारण में तस्करों के नए हथकंडे।

पश्चिम चंपारण के बेतिया से तस्करी का एक अनोखा लेकिन गंभीर मामला सामने आया है। शराब तस्करों ने अब पुलिस को चकमा देने के लिए घोड़ों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

मंगलवार की सुबह नौतन थाने को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति घोड़े पर शराब लादकर दियारा के रास्ते पूर्वी चंपारण की ओर जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम गठित की और संबंधित इलाके की घेराबंदी कर दी।

तस्कर परसौनी सरेह के रास्ते होते हुए जैसे ही डबरिया मकरी टोला पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान घोड़े पर लदी कुल 28 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंगलाल यादव के रूप में हुई है, जो नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ (ब्रह्म टोला) का रहने वाला है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने इस संबंध में बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है और उसके खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, जब्त किए गए घोड़े की देखभाल के लिए पुलिस उसे किसी स्थानीय किसान को सौंपने की तैयारी कर रही है।

यह घटना दर्शाती है कि पुलिस की सख्ती के बाद अब तस्कर शराब की खेप पहुंचाने के लिए नए-नए और अजीबोगरीब तरीके अपना रहे हैं।