ताजा बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह हाईवे को बहाल करने की कोशिशें तेज
लद्दाख और कश्मीर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण जोजिला दर्रा एक बार फिर भारी बर्फबारी की वजह से बंद हो गया है। लेकिन मुश्किल हालातों के बीच बीआरओ (BRO) की 122 आरसीसी (122 RCC) टीम ने फिर से मोर्चा संभाल लिया है। मशीनों की गड़गड़ाहट और जवानों के हौसले के बीच बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
सफर में आई रुकावट, BRO बना सहारा पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी ने श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर ब्रेक लगा दिया था। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ ठंड और हवाओं का जोर बहुत ज्यादा रहता है, जिससे सड़क पर कई फीट गहरी बर्फ जमा हो जाती है। यह रास्ता न केवल आम जनता के लिए, बल्कि रसद और जरूरी सामान पहुँचाने के लिए भी लाइफलाइन माना जाता है।
मशीनों और हौसले का तालमेल 122 आरसीसी के जवान आधुनिक मशीनों और स्नो कटर्स की मदद से रास्ते को साफ कर रहे हैं। शून्य से नीचे के तापमान और कठिन चढ़ाई के बावजूद टीम का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द आवाजाही शुरू की जा सके। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि अगर मौसम ने साथ दिया, तो बहुत जल्द गाड़ियों की लंबी कतारों को मंजिल की ओर रवाना कर दिया जाएगा।











Add Comment