कोरोना वायरस महामारी के बाद क्रिकेट खेलते समय गेंद को स्विंग कराने के लिये लार के उपयोग या कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर चल रही बहस के बीच ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन मार्नस लाबुशेन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद मैदान पर गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
कोरोना महामारी से उबरने के बाद खेल की बहाली होने पर संक्रमण से बचने के लिये गेंद पर लार का इस्तेमाल रोकने की अटकलें लगाई जा रही है । कोरोना वायरस महामारी के बाद क्रिकेट खेलते समय गेंद को स्विंग कराने के लिये लार के उपयोग या कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर चल रही बहस के बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने कहा कि वह मैदान पर लौटने पर गेंद को चमकाने के लिये वह लार का इस्तेमाल छोड़ने को तैयार हैं।
ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन मार्नस लाबुशेन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद मैदान पर लौटने पर गेंद को चमकाने के लिये वह लार का इस्तेमाल छोड़ने को तैयार हैं क्योंकि खिलाड़ियों को नये नियमों को अपनाने के लिये तैयार रहना होगा। कोरोना महामारी से उबरने के बाद खेल की बहाली होने पर संक्रमण से बचने के लिये गेंद पर लार का इस्तेमाल रोकने की अटकलें लगाई जा रही है ।
लाबुशेन ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘हमारा लक्ष्य मैदान पर लौटना है और इसके लिये जो भी बदलाव करने पड़े, करने चाहिये । हम खिलाड़ियों को नये नियमों के अनुरूप खुद को ढालना होगा ।’’ इस बल्लेबाज हरफनमौला ने हालांकि स्वीकार किया कि यह अटपटा लगेगा क्योंकि मैदान पर गेंद पर लार लगाना आदत में शुमार हो गया है ।











Add Comment