देश

दिल्लीः कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से किया खुद को शूट

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित अपने घर में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से खुद को गोली मारकर  गुरुवार को  खुदकुशी कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान स्वरूप चंद के तौर पर हुई है और वह द्वारका के सेक्टर 16 में रहता था।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुरुवार शाम करीब छह बजे घटना की सूचना मिली। लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं  मिलने पर  आत्महत्या  के कारण का पता नहीं लग पाया है।

कयास लगाया जा रहा है कि, खुदकुशी के लिए घरेलू कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि वह आईजीआई हवाई अड्डे थाने पर तैनात था। उनके परिवार में एक पत्नी, बेटी और बेटा है।