क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

कच्ची सड़क से खदान साई टोला के निवासी परेशान: झारखंड

 

मझगाँव: कुमारडुँगी मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अंधारी के टोला खदान साई के लोग सड़क सुविधा से वंचित है। पँचायत मुख्यालय प्रहमसदा गांव जाने वाली मुख्य सड़क से मात्र 2 किलोमीटर की सड़क में गड्ढे व नुकीली पत्थरों से ग्रामीण काफी परेशान हैं । यह समस्या विगत दो दशक से अधिक की है। ग्रामीणों ने जगह- जगह सड़क के लिए गुहार लगाई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पंचायत अंधारी के टोला खदान साई जहां एक वार्ड हैं। लगभग 25 घरों की आबादी है ।इन ग्राम वासियों को अपने टोला से बाहर जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है।

गांव वासी आज भी पुराने कच्चे मार्ग से ही आना-जाना करते हैं गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिला- पुरुष को यदि टोला से बाहर स्कूल, अस्पताल, प्रखण्ड मुख्यालय या कहीं भी जाना है तो इन ग्रामवासियों को गांव की किसी कच्ची सड़क से गुजरना होता है बाकी मौसम में तो लोग किसी प्रकार से निस्तार कर लेते हैं लेकिन बारिश के मौसम में इस कच्चे रास्ते से निकलना मुमकिन ही नहीं नामुमकि न होता है। कारण की 2 किलोमीटर तक कच्चे रास्ते में जगह-जगह पानी कीचड़ ,गड्ढे से चलना आसान नहीं रहता।बारिश में मार्ग की हालत इतनी खराब हो जाती है कि लोग अपना जरूरी काम करने के लिए भी गांव से बाहर नहीं जा पा रहे। यहां के ग्रामीणों की यह समस्या कोई आज की नहीं है बल्कि वर्षो की है । लालसिंह हेम्ब्रम टोला खदानसाई अंधारी

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment