देश पर्यावरण राज्य स्‍वास्‍थ्‍य

अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज भी जंगल के जलावन पर आश्रित

मझगाँव: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत भारत सरकार ने गृहिणीयों को जहरीली धुँआ से बचाव एंव वे स्वस्थ रहे इसके लिए उज्जवला योजना शुरु की। कोरोना लॉकडाउन की अवधि में बैंक खाते में तीन गैस सिलेंडर बुक करने के लिए पैसे भी ट्रांसफर कर दिए गए. सरकार की मंशा यह थी कि इससे लोगों में गैस सिलेंडर भरवाने के लिए जरूरी उत्साह पैदा किया जा सकेगा । लेकिन कुमारडुँगी के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज भी जंगल के जलावन पर आश्रित हैं। उनका कहना है कि हम ग्रामीण कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हो गये हैं और रिफिल का दाम भी बढ़ गया है । हममें अधिकतर सरकार के द्वारा दिये गये फ्री गैस कनेक्शन में मात्र एक बार ही उपयोग किया है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment