पलामू पुलिस ने कल अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के नौ अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। यह गिरफ्तारी झारखंड के अलग-अलग जिलों के अलावा बिहार के कुछ जिलों से भी हुई है। सारे अपराधी ऑनडिमांड वाहनों की लूट करते थे और संबंधित व्यक्ति को मुहैया कराते थे। इस गैंग के द्वारा पलामू जिले के कई क्षेत्रों में चोरी और लूट की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की तलाश थी। पलामू में हुई चोरी और लूट की घटनाओं के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने टीम गठित की थी। टीम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
पलामू पुलिस ने कल अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के नौ अपराधियों को किया गिरफ्तार: झारखंड
October 26, 2020 10:04 am
42,649 Views
1 Min Read










Add Comment