राजधानी रांची में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की कोविड-19 जांच की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम ऐसे लोगों को टेस्टिंग सेंटर ले जाकर जांच करवा रही है। रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड, सैनिक मार्केट परिसर और जिला स्कूल, शहीद चौक रांची में बिना मास्क घूमने वाले लोगों की कोविङ-19 जांच की जा रही है। इन तीनों टेस्टिंग सेंटर में 239 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। खादगढ़ा बस स्टैंड टेस्टिंग सेंटर में 51, सैनिक मार्केट टेस्टिंग सेंटर में 100 और जिला स्कूल टेस्टिंग सेंटर में 88 बिना मास्क घूमने वाले लोगों की कोविड-19 जांच की गई।
रांची में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की कोविड-19 जांच
November 28, 2020 10:30 pm
1 Min Read










Add Comment