राजनीति राज्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल अपने आवास में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतें सुनीं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल अपने आवास में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतें सुनीं। लोगों ने मुख्यमंत्री को पानी, बिजली, सड़क, पेंशन, आवास से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं बतायी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही है। वर्तमान सरकार का पूरा प्रयास है कि मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। सभी के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार की प्राथमिकता है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment