क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य स्‍वास्‍थ्‍य

रामगढ़ जिले के माण्डू और चितरपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज टीकाकरण अभियान चला

रामगढ़ जिले के माण्डू और चितरपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शून्य से लेकर दो वर्ष तक के बच्चों का टीका लगाया गया। टीका लगने से बच्चों में छह जानलेवा बीमारी टेटनस, काली खांसी, कुकुर खांसी, पीलिया और टीबी जैसे रोगों से बचाव होगा। मौके पर गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बच्चियों को खानपान में हरी साग-सब्जी, दूध, फल और दाल का सेवन करने की सलाह दी गयी। गर्भवती महिलाओं एवं बालिकाओं को आयरन की गोली का भी वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं को बेहतर प्रसव के लिए अस्पताल जाने की सलाह दी गयी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment