23.1 C
New Delhi
October 18, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य स्‍वास्‍थ्‍य

डॉक्टरों के हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, मरीजो को हुई परेशानी

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

चांडिल:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा एक दिन की बुलाई गई डॉक्टरों के हड़ताल पर शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी डॉक्टर के हड़ताल पर रहने से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं चांडिल अनुमंडल अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। आईएमए द्वारा बुलाई गई डॉक्टरों के एक दिनी हड़ताल पर रहने से एक्सरे, पैथोलॉजी जांच प्रभावित रहा। हालांकि हड़ताल के दौरान आपात स्थिति की सेवाएं जारी रही। डॉक्टर हड़ताल में रहने के कारण ओपीडी से सेवा बंद से कई मरीज बगैर ईलाज कराए वापस लौट गए। कुल मिलाकर डॉक्टर के हड़ताल पर रहने से कई मरीज बगैर इलाज के ही घर लौटने को विवश दिखे। चांडिल अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ0 एचएस शेखर ने बताया कि डॉक्टर सिर्फ आज हड़ताल पर रहे और ओपीडी सेवा छोड़ इमरजेंसी सेवा जारी है।

Related posts

टोला में 35 परिवार एक चापाकल पर आश्रित, खराब होने पर ओड़िशा के बोईदु साई से व्यवस्था करते हैं पीने की पानी

आजाद ख़बर

चिलगु में हुआ आजसू छात्र संघ का कोल्हान स्तरीय मिलन समारोह

आजाद ख़बर

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रणण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी जिलों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए: झारखंड

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक