क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

डीलर ने नहीं बाँटा दो महीने का राशन एसडीओ की शिकायत

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चौका के राशन डीलर माँ शेरावली महिला जागृति समिति द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने व दो माह से प्रधानमंत्री राहत कोष का राशन नहीं वितरण के कारण ग्रामीणों ने एसडीओ से शिकायत किया।लिखित शिकायत में कहा कि विगत दो महिने से डीलर द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष का चावल वितरण नहीं किया गया।ग्रामीणों ने राशन वितरण के बारे में डीलर से जानकारी लिया, तो डीलर साफ शब्दों में कहता है कि अक्टूबर माह का चावल नहीं दे पायेंगे।जो करना है करे।ग्रामीणों ने माँग किया है कि माँ शेरावली महिला जागृति समिति से अब हम लोग राशन नहीं लेगें, क्योंकि डीलर एवं सदस्य द्वारा अपशब्द कहा जाता है,तथा माँ शेरावली महिला जागृति समिति के नाम से जो डीलर है,वह चौका निवासी नहीं है।इचागढ़ प्रखंड के डियाडीह खोकरो के निवासी है।ग्रामीणों ने इस पर कारवाई करने की माँग किया है।मौके पर दीपक लोहरा,सुमित्रा लोहरा,राम श्रृंगार महतो,दीपाली देवी,मेनका देवी आदि महिलाएं उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment